गुण्डरदेही । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खादी ग्रामोउद्योग के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकरी अर्जुन्दा की समाजसेवी अनिता उइके को सम्मानित किया । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे विधायक कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक खादी ग्रामोउद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी प्रबंध संचालक आईएएस राजेश राणा मौजूद रहे। अनिता को ये सम्मान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जरिए कोरोना काल में हजारो महिलाओं को रोजगार दिलवाने में प्रेरित करने के लिए दिया गया। पिछले दिनों उन्हें खादी ग्राम उद्योग बोर्ड रायपुर द्वारा महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जाने पर सम्मानित किया गया था। अनिता उइके के साथ जिले की लगभग 15000 से भी ज्यादा महिलाएं आज इनसे जुड़ी हुई है। जिसमें कई गूंज सेवा संस्थान से हैं तो कई भारत माता वाहिनी तो कई निर्भया टीम की महिला समूह भी उनके मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। श्रीमति उइके शराबबंदी महिलाओं के उत्थान घरेलू हिंसा बालिका शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा सहित अन्य कई गंभीर मुद्दों पर लगातार काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची है। अनीता उइके का कहना है । कि वह आगे भी महिलाओं के हक के लिए अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। वह सिर्फ जिला या प्रदेश में नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। आज वह गांव जिला प्रदेश से लेकर अब वह राष्ट्रीय स्तर पर भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। अनीता उइके ने आगे बताया कि उन्होंने नशा मुक्ति आंदोलन से इस काम का शुरुआत किया था और गांव गांव मे जाकर महिलाएं व पुरुषों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करती थी और देखते ही देखते उनके साथ गांव गांव से सैकड़ों महिलाएं जुड़ने लगी उसके बाद उन्होंने गुंज महिला मंडल के रूप में एक संस्था तैयार की जिसमें महिलाओं को एकजुट करने की शुरूआत की थी। बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें भारत माता वाहिनी और निर्भया टीम का भी संयोजक बनाया गया। प्रेरणा अभियान में वह बेटियों की शिक्षा को लेकर भी लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं की फौज बनाकर रक्तदान नेत्रदान देहदान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी वह काम कर रही हैं। दस महिलाओं से एक समूह बनाकर शुरुआत की गई सेवा संस्थान की आज गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।
इनके सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हे कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका हैं । इनके सम्मान पर बालोद जिले के विभिन्न संगठन की महिलाओ ने बधाई दी है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.