रायपुर, दिनाँक 11 मार्च 2021
वर्ष 2021 के 71 वें दिन , राजधानी की पंजीकृत जनहित व सामाजिक संस्था ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों में निःशुल्क ताजा स्वादिष्ट भोजन के साथ मौसमी फलों का वितरण किया ।
संस्था द्वारा नियमित रूप से की जा रही सुपोषण एवं नशामुक्ति अभियान के 70 वें दिन संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में पँडित अनिल शुक्ल , योगेश्वर सिन्हा , अनमोल जैन , जुबैर खान , डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा , अनिल कुमार सिंह , रफीक अली सहित अन्य सदस्यों ने स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर पर मुसाफिरों, श्रमिकों , दिव्यांगों , अर्द्धविक्षिप्तों को , डी के एस हॉस्पिटल परिसर पर ग्रामीण अंचल से आए सैकड़ों बीमार व्यक्तियों के परिजनों को तथा शहर की पिछड़ी बस्तियों के निर्धन परिवारों तथा आर्थिक रूप से कमजोर , असहाय बीमार व्यक्तियों को निःशुल्क भरपेट भोजन तथा फलों को वितरित किया ।
प्रेषक :-
*मोहम्मद सज्जाद खान*,
संस्थापक .






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.