Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 23, 2021

आसमा से कह दो अपना कद ऊंचा कर लें : ........**शहीद दिवस पर वतनपरस्ती का जोश भरने वाली संगोष्ठी संपन्न*

 *प्रेस विज्ञप्ति*

 छत्तीसगढ़ ...


जिला-बालोद दल्लीराजहरा

दिनांक 23 मार्च 2021



*आसमा से कह दो अपना कद ऊंचा कर लें : ........**शहीद दिवस पर वतनपरस्ती का जोश भरने वाली संगोष्ठी संपन्न*जनसेवा समाजसेवा और देश सेवा के लिए समर्पित ऊर्जावान युवाओं के संगठन हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार युवा ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके के नेतृत्व में भारत माता के अमर सपूत क्रांतिवीर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा युवाओं द्वारा मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।



 इस अवसर पर हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष रामटेके ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से हमारे देश भारतवर्ष को आजाद कराने वाले क्रांतिवीरों में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद भगत सिंह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मंगल पांडेय खुदीराम बोस राजगुरु सुखदेव सरीखे सैकड़ों महान विभूतियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को तो अंग्रेजो ने 23 मार्च के दिन ही एकसाथ फांसी के फंदे पर लटका दिया था। 

इन सपूतों ने भारत माता की अस्मिता की रक्षा के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। 


 विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू ने कहा कि आज हर युवा अपने रोम-रोम को इस रंग में रंगले और देश सेवा के लिए आगे बढ़े। देश की एकता-अखंडता और सुरक्षा की सबसे बड़ी जिममेदारी हम युवाओं के ही कंधों पर है। हमें चाहिए की हम अपने परिवार की देखभाल के साथ देश के प्रति अपनी जवाबदेही का भी निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। 

युवाओं में ऐसी ताकत ऐसी ऊर्जा होती हैं कि वह आसमा का भी सीना चीरकर रख दें। इसलिए युवा अपनी ताकत और ऊर्जा का इस्तेमाल देश के उत्थान और नवनिर्माण के लिए करें।


 हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राजू चौधरी ने कहा कि आज की पीढ़ी को आजादी के क्रांतिवीरों की जीवनगाथा से जोड़े रखने व प्रेरित करने के लिए उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। हमारे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में क्रांतिवीरों के योगदानों का पुन: समावेश जरूरी हो गया है। आज देशभक्ति पूर्ण हिंदी पिक्चर फिल्मों भी बहुत कम बन रही है। पिक्चर फिल्में हमारे समाज को दिशा देने का बड़ा काम करती हैं। ऐसे में देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों का बनना भी जरूरी है।

 हिन्द सेना बालोद छत्तीसगढ़.. जिला-बालोद.दल्लीराजहरा.

दिनांक.२३.मार्च अध्यक्ष रोबिन एंथोनी ने कहा कि क्रांतिकारियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कर्ज से हम कभी भी उत्रुन नहीं हो सकते लेकिन आज जिस तरह से वीर सपूतों को विस्मृत करने की कोशिशे हो रही है वह नि:संदेह चिंतनीय है। आज क्रांतिवीरों को हाशिये पर रखकर आज के राजनेताओं के नाम पर पुलो बांधो संस्थाओं सड़कों का नामकरण किया जाता है। ऐसे में आज की पीढ़ी भला कैसे क्रांतिवीरों को याद रख सकती है। हमे ऐसी परंपरा के खिलाफ आवाज मुखर करनी होगी। 


हिन्द सेना मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री राकेश बेहरा ने कहा कि सामाजिक और समुदायिक एकता का आधार देश प्रेम ही है। जब तक लोगों में राष्ट्रप्रेम राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना प्रबल नहीं होती तब-तक सामाजिक सांप्रदायिक और समुदायिक तानाबाना भी मजबूत नहीं हो सकता। 


 वीर शहीदों के श्रद्धांजलि सभा में हिन्द सेना के नगर अध्यक्ष व पूर्व पार्षद बबला खापर्डे खान पिपरे सिंह ठाकुर सिन्हा चुम्मन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगर के युवा साथी शामिल थे /


 सी एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad