सुरेंद्र मिश्रा बिलासपुर रिपोर्टर
बिलासपुर.... सेंट जेवियर स्कूल भरनी में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। स्कूल की दूसरी ब्रांच से प्रेक्टिकल के लिए पहुंचे छात्र को हॉस्टल में रहने वाले लड़को ने बेल्ट और बैट से जमकर पीटा। इस दौरान छात्राओं ने बीच बचाव किया तो उनसे भी अभद्रता कर बेल्ट से पीटा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले लड़के भाग निकले। इसके बाद छात्रों ने स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ शुरू कर दिया।
स्कूल प्रबंधन ने की ओर से कोई सामने नहीं आया।आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्रों को स्कुल प्रबंधन द्वारा ही बचाव किया जा रहा है। 112 के आते ही स्कूल मैन गेट बंद कर दिया गया ताकि 112 अंदर न पहुंचे।छात्रों द्वारा पत्रकारों को सूचित किया गया जिन्होंने सकरी थाने में सूचना दी। जिसके बाद फ़ोर्स के साथ टी आई पहुंचे जिन्होंने गेट खुलवाकर मामले को शांत कराया। मामला इतना अधिक बढ़ गया था कि पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन का रवैया शर्मनाक रहा आरोपी लड़को को प्रबंधन कर रही बचाने का प्रयास।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.