सी एन आई न्यूज़ के लिए जावेद की रिपोर्ट
बस्तर जिला के थाना दरभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांदामेटा के निवासी है दोनों आरोपी नक्सली
जिला पुलिस बल , डीआरजी एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही
सुकमा :-वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला सुकमा , जिला बस्तर एवं जिला मलकानगिरी , उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त अभियान के तहत् जिला सुकमा के थाना पुसपाल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.03.2021 को कैम्प कुम्माकोलेंग से सीआरपीएफ एसी . उमेश कुमार रंगा के हमराह 227 वाहिनी सीआरपीएफ , निरी . विजय पटेल , थाना प्रभारी पुसपाल , के हमराह जिला बल एवं डीआरजी कमांडर सउनि . सोड़ी कन्ना के हमराह डीआरजी का संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सचिंग हेतु ग्राम कुम्माकोलेंग , चांदामेटा , तुलसीडोंगरी की ओर रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम चांदामेटा के नयापारा के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बण्डा , कुल्हाड़ी लिये खड़े थे जो पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख कर जंगल झाड़ी का आड़ लेकर भागने लगे जिन्हे सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिन्हे थाना लाकर गहन पुछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01 . हड़मा कवासी पिता कोसा कवासी ( मिलिशिया सदस्य ) उम्र 26 वर्ष जाति गोंड साकिन ग्राम चांदामेटा थाना दरभा , जिला बस्तर ( छ 0 ग 0 ) , 02. वैक्को मनी पिता केशा ( सीएनएम ) उम्र 23 वर्ष जाति गोंड साकिन ग्राम चांदामेटा थाना दरभा , जिला बस्तर ( छ 0 ग 0 ) का रहना तथा प्रतिबंधित नक्सली संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना बताया गया । उक्त दोनों नक्सली आरोपी थाना पुसपाल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02.10.2019 को ग्राम डोण्डीपदर एवं मुण्डपाल के मध्य जंगल में अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे , जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया था । घटना पर थाना पुसपाल अप.क्र . 11/19 धारा 147 , 148 , 149 , 307 भादवि , 3 , 5 वि.प.अधि पंजीबद्ध है । उक्त दोनों नक्सली आरोपियों को दिनांक 22.03.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.03.2021 को माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.