गुण्डरदेही । बेलौदी के एक युवक छगन लाल ठाकुर पिता होमन लाल ठाकुर उम्र 48 वर्ष अपने मोटर साइकल से 48 पौवा देशी शराब परिवहन करते पकड़ा गया । आरोपी दुर्ग जिले के अरकार शराब दुकान से 48 पौवा शराब खरीदकर पुलिस से बचने बकायदा बैग मे भरकर अपने गांव जा रहा था । मगर वह अपने चाल मे कामयाब नही हो पाई और आखिरकार वो रनचिरई पुलिस के घेराबंदी मे पकड़ा गया । मंगलवार को रनचिरई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है । जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते व दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन मे होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब बिक्री के रोकथाम के लिए जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है । ताकि होली पर्व मे कोई भी अवैध करोबार न हो सके । उच्च अधिकारियो के निर्देश का पालन करते हुए रनचिरई टीआई चेतन साहू ने टीम गठित कर उक्त आरोपी को पकड़ने घेराबंदी की।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.