गुण्डरदेही । मंगलवार को जनपद पंचायत गुण्डरदेही मे सिद्धी स्व सहायता समूह अर्जुनी की महिलाओं के द्वारा पलाश के फूल से निर्मित हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाया था । जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्यण पुष्पेंद्र चंद्राकर अश्वनी यादव पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं त्रयोदय कुमार ने किया । इस दौरान श्री चंद्राकर ने समुह की महिलाओ द्वारा पलाश के फूल से निर्मित हर्बल गुलाल की प्रशंसा करते हुए स्वयं खरीद कर इसका शुभारंभ किया । उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की महिला समूह अब दुसरो पर निर्भर नही है । वे खुद सामान तैयार कर उसे मार्केट मे लाकर ग्राहको को कम दाम पर आसानी से उपलब्ध करा रही है । यह हर्बल गुलाल बिना कैमिकल के बनाए गए है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.