Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 22, 2021

महिलाओं पर अत्याचार एवं अनाचार में छत्तीसगढ़ हो रहा है अग्रणी--अधिवक्ता दीपिका



सुकमा

दुर्ग जिले के पाटन थाना के अंतर्गत बठेना ग्राम में दिनांक 6 मार्च 2021 दिन शनिवार को

सतनामी समाज (अनुसूचित जाति वर्ग) के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की नृशंस हत्या हुई है।इस पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि जिस

क्षेत्र में यह घटना घटी है वह छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र 

है। जहां सिलसिलेवार इस प्रकार की कई घटनाएं घट रही है।

ग्राम बठेना में लगभग 22 वर्ष की युवती एवं 27 वर्ष की युवती एवं उनकी 47 वर्षीया मां को

उनके घर से 150 मीटर की दुरी खेत पर कंडे व पैरा से जला दिया गया तथा 31 वर्षीय युवा

एवं

उनके 52 वर्षीय पिता का शव एक ही रस्सी से फांसी पर लटका हुआ पाया गया तथा पुलिस के अनुसार

मृतक के द्वारा लिखित सुसाइट नोट भी पाया गया है जिसे पुलिस सार्वजनिक करने से बच रही है।

अतः एक ही परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या से छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज के

लोगों में डर व भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है आज हर वर्ग अपने आप को शोषित महसूस कर रहा है प्रदेश में अराजकता का माहौल है गुंडों एवं माफियाओं का बोलबाला है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार अनाचार मैं छत्तीसगढ़ अग्रणी हो रहा है मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं  व महिलाओं में इस घटना से जो असुरक्षा की भावना का जन्म हो रहा इस लिए इस भयावाह घटना की उच्च स्तरीय CBI जांच की मांग करती हूँ जिससे सही न्याय हो सके व अपराधियों को उनके इस घृणित कृत्य हेतु कड़ी सजा मिल सके।


फ़ोटो-भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिकाशोरी



सुकमा से जिला ब्युरो संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad