महेंद्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ रेलवे क्षेत्राधिकार में ट्रेनों से कटकर हो रही मौतों के लिए रेलवे सुरक्षा बल डोंगरगढ़ के द्वारा पटरियों के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए दिनांक 12.03.2021 से 14.03.2021 तक 3 दिवसीय अभियान शुरू किया गया | इस दौरान उन्हें बताया कि अब ट्रेनों की गति 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है | ऐसे में यदि वे पटरी पर किसी ट्रेन की चपेट में आते हैं तो उनका बचना नामुमकिन है | उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे अब पटरियों के पार करने या खाली समझकर बैठने से बचें क्योंकि ऐसी स्थिति में 130 किमी की गति से आ रही ट्रेन को रोकने के भी प्रयास के बावजूद चपेट आना तय है | डोगरगढ आरपीएफ द्वारा में चलाये गये इस अभियान में लोगों को बताया कि उनके अलावा जानवरों को भी पटरी पर नहीं आने देना है क्योंकि अब जिस गति से ट्रेनें दौड़ रही हैं , वह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है | यह अभियान मंडल सुरक्षा आयुक्त /द.पू.म.रे / नागपुर श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में आरपीएफ डोंगरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार ,स उ नि पी.के .बाबू प्रधान आरक्षक सत्यजीत सिंह ,आरक्षक एम.के सक्सेना ,आरक्षक ए.डी.ढबाले, आरक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा , आदि के द्वारा किया जा रहा है |


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.