*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
खबर कोरिया जिले से है जहां जिले भर के सभी वन परिक्षेत्र एवं पार्क परीक्षेत्रों में वनों को आग
से बचाने हेतु तत्पर कार्य किया जा रहा है जिससे जंगलों में आग लगने से रोका जा सके एवं वन्य जीव जंतु व वन संपदा सुरक्षित रह सके।
0---वन परिक्षेत्र रेंजर व पार्क क्षेत्र के रेंजरों ने बताया जंगलों में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाता है अंदाजा लगाया जा रहा है की आवागमन कर रहे लोगों के द्वारा बीड़ी सिगरेट फेंकने से पत्तों पर आग लगती है और वह आग बढ़ते हुए जंगलों तक पहुंच जाती है जिससे वन्य जीव जंतुओं का जीवन संकट में पड़ जाता है जिस को रोकने के लिए वन अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात मार्गों के किनारे पड़े सूखे पत्तों को एकत्रित कर वन्य कर्मचारियों द्वारा जलाया जा रहा है जिससे आग जंगल तक ना पहुंच सके और वन संपदा एवं जीव जंतुओं का जीवन सुरक्षित रहे।
0--- यह कार्य पार्क क्षेत्र रामगढ़ रेंजर एस.के सिंह,बैकुंठपुर वन परीक्षेत्र रेंजर अखिलेश मिश्रा, सोनहत वन परिक्षेत्र एस.एन मिश्रा, बिहार पुर वन परीक्षेत्र रेंजर रामलोचन द्विवेदी, मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र रेंजर हीरालाल सेन,वन परिक्षेत्र खणगवाँ रेंजर अर्जुन सिंह एवं अन्य सभी वन्य अधिकारियों द्वारा पृथक पृथक कार्य किया जा रहा है जिससे आग को जंगलों तक पहुंचने से रोका जा सके।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.