गुण्डरदेही । गुण्डरदेही नगर में लॉकडाउन का असर रविवार को सुबह से ही देखा गया । पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा की अगुवाई मे उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा गुण्डरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम निरीक्षक कुमार गौरव साहू निरीक्षक नवल किशोर कश्यप रामसत्तु सिन्हा गुण्डरदेही थाना के स्टाप ट्रैफिक पुलिस यातायात पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा रविवार को सुबह से ही वाहन के काफिला से गुण्डरदेही नगर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया । इस दौरान नगर व क्षेत्रविसियो को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने अपील की गई । लॉकडाउन के चलते बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोग पुलिस के निशाने पर रहेगे । कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए बालोद जिला प्रशासन द्वारा पुरे जिले भर मे 10 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया है। यह लॉकडाउन पहले से इस बार कहीं ज्यादा सख्त है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.