रायपुर, दिनाँक 10 अप्रेल 2021
मानवीय मूल्यों के आधार पर निःस्वार्थ सेवाभाव का संदेश देती शहर की सामाजिक एवं जनहित संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर (छ.ग.) द्वारा निरन्तर रूप से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान कार्य के 100वें दिन पूर्ण करते हुए फुटपाथों और मुख्य मार्गों में मुफलिसी की जिंदगी जीने वाले बेघरों, लाचार व्यक्तियों को, रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निर्धनों को, पिछड़ी बस्तियों में श्रमिक वर्ग जरूरतमंदों को और शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का निःशुल्क वितरण के साथ साथ संक्रमण से बचाव हेतु शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया।
वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन के साए के बीच जहाँ हर व्यक्ति अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अपने-अपने घरों में परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था के सदस्य मिलकर जरूरतमंदों को दोनों वक़्त का भोजन मुहैया करा रहे हैं।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि बीते वर्ष 2020 कोरोनाकाल में निर्धन, असहाय, निराश्रित, मध्यम वर्गीय लोगों को संकट का सामना करना पड़ा, इसी पीड़ा को देखते हुए संस्था उन जरूरतमंदों की मुलभुत सुविधाओं की पूर्ति के लिए निरन्तर कार्य करते आ रही है।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्था पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, जुबैर खान, महावीर जैन, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने योगदान देकर भोजन वितरण के 100वें दिन पूर्ण किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.