दल्लीराजहरा - कोरोना महामारी ने देश भर को अपनी चपेट मे दोबारा ले लिया है / और इस दूसरे चरण मे लोग प्राथमिक चिकित्सा बेड दवाओ की कमी से अपनी जान गंवा रहे है /
दल्लीराजहरा नगर मे कोरोना संक्रमितों के बेहतर ईलाज के लिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के प्रयासो से 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर वार्ड क्र. 16 मे स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर मे बेहद कम वक्त मे युद्ध स्तर पर तैयार किया गया /
कोरोना संक्रमण पाए जाने पर नगर के लोगो को सीधा यहा
ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर उपलब्ध होगा जो की बड़ी राहत है / युवा कांग्रेस कार्यकर्ता परितोष हंसपाल ने इस सौगात हेतु मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी का आभार व्यक्त किया /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.