गुण्डरदेही । सांसद मोहन मंडावी की लापता होने की बात कहते हुए व सांसद की सक्रियता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता रतिराम कोसमा के बयान पर कटाक्ष करते हुए सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में ऐसे दलगत बयान जारी कर ओछी राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता कोसमा को शायद जानकारी का आभाव है। या तो फिर कोसमा सांसद पर टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी में व कांग्रेस के आलानेताओं के आगे अपना नंबर बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसे ओछी राजनीति का सहारा लेना पड़ रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि जबसे यह कोरोना का संक्रमण आया है। तब से लेकर अब तक अपने सांसद निधि से लगभग 5 से 7 करोड़ रुपए आम जनता के टीकाकरण के लिए व एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए है । उसके बाद भी सासंद ने 60 हजार रुपए की राशि प्रतिमाह लोगो के स्वास्थ्य के उपकरणों के लिए देते आ रहे है। रही बात सक्रियता की तो क्षेत्र में उनका अब तक दौरा लगातार जारी है। कल भी शिकायत मिलने पर जिले के गुरूर विकासखंड में उन्होंने कोविड़ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। व सक्षम अधिकारियों के साथ विश्राम गृह में बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साथ जरूरी निर्देश दिए। यही नहीं लगातार आम जनता भी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष के माध्यम से सुबह से लेकर देर रात तक सीधे संपर्क करते है। जनता को होने वाली समस्या से निजात दिलाने व जिले में कोविड सेंटरों की स्थापना और व्यवस्था के लिए सांसद लगातार कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है । श्री कोसमा को बताना चाहूंगा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोवैक्सिन और जांच किट जैसे स्वास्थ्य उपकरण की उपलब्धता को लेकर प्रदेश के सभी सांसद के सामूहिक प्रयासों से अब तक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी हुई है। ये बात अलग है कि यहां की प्रदेश सरकार के नाक के नीचे आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की कालाबाजारी को रोक पाने में प्रदेश सरकार विफल रही है। जिस पर श्री कोसमा जैसे बयानबाज नेता कुछ कह पाने की स्थति में नहीं है। सांसद के लापता होने की बात कहने वाले कोसमा पर सवाल खड़े करते हुए श्री गुप्ता ने कहा पहले कोसमा ये बताए कि जिस विधानसभा में वो निवासरत है वहां की विधायक व महिला बाल विकास मंत्री जिले मे या विधान सभा में कितने जगह का दौरा की गई है ?
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.