कोरोना को हराना है - पूजा चतुर्वेदी
सारे विश्व में छाया सन्नाटा ,
सडकें यूं सूनसान पड़ी है ।
देखो प्रकृति की मार दोस्तों
हमको कोरोना की कैसी मार पड़ी है।।
जहाँ आजाद है पक्षी आज
वही इंसान पिंजरे मे खड़े हैं।
जैसा करोगे वैसा भरोगे
यही बात हमारे सामने खड़ी हैं।।
यूँ तो महामारी का प्रकोप
हर सौ साल बाद आया है।
कभी हैजा कभी मलेरिया
अब कोरोना ने हाहाकार मचाया हैं।।
ऐसा लगता आज कि
चीन ने किया कोई जादू टोना।
जबकि पूरा देश चिल्लाता
हाथ ना मिला , हो जायेगा कोरोना।।
बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप ,
हमें अब कोरोना को हराना है।
सबको नमस्ते का पाठ पढ़ाकर ,,
भारत को वायरस मुक्त कराना है।।
सामाजिक दूरी , स्वछता रखकर ,
सेनेटाईजर का उपयोग बढ़ाना है।
पाश्चात्य संस्कृति दूर भगाकर ,,
भारत को कोरोना से बचाना है।।
पूजा चतुर्वेदी
सिरसा कला भिलाई -3


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.