रायपुर, दिनाँक 12 अप्रेल 2021
रायपुर राजधानी की सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, मानवीय संवेदनाओं को मद्देनजर रखते हुए कोराना महामारी के दौर में लॉकडाउन लगने पर आज दिनांक 12 मार्च 2021 को सुपोषण अभियान के अंतर्गत 102 दिन पूर्ण करते हुए, संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों ने रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, शासकीय अस्पतालों में मरीज के परिजनों एवं फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले बेसाहार असहाय, निशक्तजनों एवं दिव्यांग् महिलाओं पुरूषों एवं बच्चों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया, साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, साबुन उप्लब्ध कराकर लोगों को शासन द्वारा जारी गाईड लाईन एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि रायपुर जिले में 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। अस्पतालों में रुके मरीज के परिजन एवं असहाय, निराश्रितों को दोनों वक़्त का भोजन संस्था द्वारा पहुँचाया जा रहा है। साथ ही निम्न तबके एवं मज़दूर वर्ग परिवारों को आवश्यतानुसार राशन, दैनिक उपयोगी सामग्री देकर मदद किया गया।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में आज सम्पन्न हुए इस कार्य में जुबैर खान, पँडित अनिल शुक्ल, 9अनमोल जैन, फ़राज खान एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.