गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत भटगांव के दो किसान के खलिहान मे रखे 11 एकड़ के पैरावट जलकर राख हो गया। उक्त घटना 6 अप्रैल मंगलवार की रात लगभग 10 बजे की बताई गई है । बताया गया कि भटगांव के किसान चिन्ता राम महिपाल के 5 एकड़ एवं घांसीराम कोसरे के 6 एकड़ के पैरावट जलकर राख हो गया । किसान चिन्ता राम महिपाल ने बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद परिवार संहित सो रहे थे कि अचानक घर के पीछे के खलिहान से पैरा जलते हुए लपटे दिखाई देने लगी तो तुरंत परिवार सहित खलिहान में जाकर देखा तो दोनों पैरावट में भीषण आग लग चुका था आग के लपटे देख आसपास के पड़ोसी भी जाग गए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग के लपटे तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सका और तुरंत दमकल विभाग बालोद को सूचना किया गया । लगभग एक घंटे में दमकल की टैंकर घटना स्थल पहुंचे और पैरावट में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया तब तक दोनों पैरावट पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था । उक्त किसान ने बताया कि ठीक एक वर्ष पहले भी इसी तरह मेरे पैरावट में आग लगी थी और पूरा पैरावट जलकर राख हो गया था । पैरावट में आग लगने की वजह अभी अज्ञात है । जिसकी सुचना उन्होंने रनचिराई थाने में दे दी है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.