*वनांचल साल्हेवारा में पसरा रहा सन्नाटा*
साल्हेवारा:-कोविड 19 कोरोना के भयानक संक्रमण को देखते हुवे प्रशासन ने इस बार काफी कठोर व सख्त कदम उठाए है
व सिर्फ मेडिकल सुविधा को छोड़कर सभी किराना सब्जी,पेट्रोलपंप आदि लाकडाउन अवधि 10 अप्रैल दिन 12 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लोगो को घरों में ही रहना है।
साल्हेवारा थाना प्रभारी टी आई वीरेंद्र सिंह व स्टाफ व राजस्व कर्मचारीगण पटवारीगण क्रमशः राजेन्द्र साहू,विजय चौरे, ऐश्वर्य मिश्रा व ग्रामपंचायत साल्हेवारा के सरपंच संतोष नामदेव सचिव शिव नेवारे आदि मास्क का प्रयोग,सामाजिक व शारीरिक दूरी व लगने वाले लाकडाउन के विषय मे लोगो को जागरूक करते रहे हैव जरूरत की सभी चीजों की व्यवस्था हेतु अभियान चलाकर इन सब विषयो पर आगाह करते रहे आज लाकडाउन के पूर्व भी टी आई वीरेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ सुबह से ही मोर्चे पर निकल कर लाकडाउन के पूर्व लोगो को सभी आवश्यक व जरूरत की चीजों का संग्रह कर घरों में ही रहने की हिदायत दी व 12 बजते ही सभी दुकानदारों के शटर स्वतः ही व वनांचल के लोग अपने घरों में कैद हो गए सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा व कुल मिलाकर आज लाकडाउन का पहला दिन अक्षरशः सफल रहा व लोग सड़को परदिखाई नही दिए।।
इसी प्रकार आमगांव, जामगांव व रामपुर में भी दुकानदारों ने बिना प्रशासनिक दखल के स्वतः ही शटर डाउन कर दिए व सड़के व गांव सुनसान रहे।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.