रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा
कोटा बेलगहना..... विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत आमामुड़ा में कोविड नियमों को ताक पर रखकर कराया जा रहा मनरेगा कार्य। लोगों के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं।तस्वीर में लोगों को समूह में देखा जा सकता है। वहीं मौके पर सरपंच सचिव भी नदारद हैं
ग्रामीणों के भरोसे ही कार्य कराया जा रहा है। जहां छत्तीसगढ़ बढ़ते कोरोना के मामले में सबसे आगे निकलता जा रहा है वहीं पंचायत की लापरवाही दण्डनीय है। चूंकि जहां लोगों का बाहर निकलना तक मना है घर पर रहें सुरक्षित रहें कहा जा रहा वहीं लोगों को इकट्ठा कर मनरेगा कार्य लिया जाना लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.