बिलासपुर कोटा
सर्व आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते की अपील शासन प्रशासन के द्वारा बनाए कोविड-19 के नियम एवं लॉक डाउन का पालन अवश्य करें - सुभाष परते
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज( युवा प्रभाग) प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने अपना महत्वपूर्ण संदेश देते हुए प्रदेश एवं देशवासियों से कहा है कि आज संपूर्ण विश्व कोरोना के दूसरी लहर से हाय तौबा मची है। वैश्विक कोरोना महामारी भयावह रूप धारण कर चुकी है, इसका सबसे बड़ा कारण आपकी और हमारी हम सबकी प्रकृति के साथ किए हुए खिलवाड़ है, जिससे हमने और आप सब ने अपनी स्वयं की जिंदगी, के साथ खिलवाड़ करते हुए जानबूझकर बार-बार दोहराया है। जिससे हम आप सब संपूर्ण मानव जगत भुगत रही है। अगर हम और आप आज नहीं सुधरेंगे समझेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारे द्वारा की हुई इस महाभूल का महा परिणाम को भूगतेगी एवं हमारी की हुई गलतियों की दोबारा पुनरावृत्ति करेगी जो कि संपूर्ण मानव समाज विश्व जगत के लिए खतरा साबित होगी हमें अपनी की हुई गलतियों में सुधार करते हुए प्रकृति में फैलने वाली दूषिता को समाप्त करने वाली पहल करना चाहिए ,सौंदर्य पूर्ण स्वच्छ वातावरण को निर्मित करने वाली उपायों को अपनाकर अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाली नियमित व्यायाम , को जीवन का हिस्सा बनाकर रसायन मुक्त प्राकृतिक फल सब्जियों का प्रयोग कर, प्रबल दृढ़ शक्ति से मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर सकारात्मक विचारों के साथ कोरोना रोकथाम हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई के साथ परिपालन करना ही इस महामारी को रोकने का एकमात्र विकल्प है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.