जिला मुंगेली
मुंगेली कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों द्वारा नियमित टीका लगवाया जा रहा है। इन लोगों द्वारा शासन की दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग कर कतारबद्ध होकर टीका लगवाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 जनवरी 2021 से कल 22 अप्रैल 2021 तक जिले में चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर 1 लाख 27 हजार 798 लोगों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर कोविड-19 का टीका लगवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे ने कहा है कि टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य जीवन जी रहे हैै। उन्होने लोगों से अपील की है कि लोगो को डरने की जरूरत नही है आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्वंय की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाये। यह टीका समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रति दिवस सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक निःशुल्क लगाया जाता हैं, कोरोना को हराने का एकमात्र उपाय टीका लगवाना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखे। हाथो को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना हैं चेहरे और आँखों पर हाथो से टच नही करना है, यदि आपको चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो तुरंत इसे बदल डाले। छीकते और खांसते समय मुँह को रूमाल से ढंके। लॉक डाउन का ईमानदारी से पालन करे। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये जिसके लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। दिन में कम से कम एक बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करे। गुनगुने पानी पीने की आदत डाले, उन्होने छूटे हुए पात्रता रखने वाले शेष समस्त व्यक्तियों को बिना डरे इस महाअभियान का हिस्सा बनने और आगे बढ़कर कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.