गुण्डरदेही । रासेयो के जिला संगठक डॉ.लीना साहू एवं वरिष्ठ स्वयं सेवकों के मार्गदर्शन में अरमरीकला कालेज के स्वयंसेवको द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ निःस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं । शनिवार को अरमरीकला के स्वयंसेवको ने ग्राम मोखा के टीकाकरण केंद्र मे जाकर डॉ.एच.एल.ठाकुर व शबनम बानो के सहयोग से चल रहे टीकाकरण केंद्र मे पंहुचकर सहयोग किया । रासेयो के सक्रिय स्वयंसेविका वैष्णवी साहू ने बताया कि हमारे स्वयंसेवक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ फीवर चेकअप करना टीका लगाने वालों का प्रमाण पत्र व नामांकन भरना विभिन्न प्रकार के कार्य स्वयंसेवक कर रहे हैं । कुमारी फलेश्वरी ने बताया की हमारे सभी स्वयंसेवक अपने अपने गांव में टीका लगवाने लोगो को जागरूक कर रहे है । इसी प्रकार मास्क वितरण जागरुकता संदेश दीवार पर लेखन के माध्यम से जन मानस को जागरूक करने का अभियान चला रही है । स्वयंसेवक के प्रताप सिंह साहू ने ग्रामीणो को बताया कि अभी 45 वर्ष व उनसे अधिक आयु के लोगो को सरकार द्वारा टीका लगाया जा रहा है । उसके बाद आगामी एक मई से शुरू हो रहे तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान मे सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को टीका लगाया जाएगा । ताकि इस भंयकर महामारी से बचा जा सके । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला के आरएचओ डॉ.सीताराम साहू सुनीता मसके नीतू निर्मलकर पीएचसी दीपिका सिन्हा ने सभी स्वयंसेवको का हौसला अफ़ज़ाई कर रासेयो के दलनायक प्रताप सिंह सार्वा के पूरे टीम की कार्य का सराहना किया । स्वयंसेवक के टेकराम पटेल ने बताया की अरमरीकला कालेज के स्वयं सेवक टीकाकरण केंद्र पलारी मोखा बटरेल कोसागोंदी सनौद मोहारा भोथली के गांवों मे लगातार सेवा प्रदान कर रहे है । जिसमे प्रीति लेखराज पालेश्वर गंगोत्री योगिता तनु पार्वती मितानिन राधिका विमल बैजंतीन पुष्पलता सावित्री गन्धर्व पुष्पा व लक्ष्मण छत्रपाल यूके साहू का विशेष सहयोग रहा । इनकी निःस्वार्थ सेवा को देखकर ग्रामीणो ने खुब प्रशंसा कर रही
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.