सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
कोटा..बेलगहना..... भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा।पूरे प्रदेश भर में किया गया विरोध में धरना प्रदर्शन।दिन शनिवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों के दरवाजे के सामने में *भूपेश सरकार* के द्वारा
इस *भीषण महामारी* से निपटने के लिए इलाज की लचर व्यवस्था में विफलता के कारण आम जनता के मन में जो भय और भ्रम व्याप्त हो गया है उसी के खिलाफ धरना दे कर इस सोयी हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने के लिए भाजपाइयों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्ती में नारो को लिखकर अपने घर के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को गहरी नींद से जगाने प्रयास किया है।भाजपा मंडल बेलगहना के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं ने इस धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रदीप साहू ने कहा कि भूपेश सरकार कोरोना महामारी के दौरान पूरी तरह विफल रही है, अस्पताल में बेड हो या ऑक्सीजन दवाओं व इंजेक्शन की कालाबाजारी सब कुछ रोक पाने में विफल रही है हम अपने प्रदर्शन के माध्यम से ये बताना चाहते हैं कि भूपेश सरकार महामारी के इस स्थिति से निपटने कुम्भकर्णी नींद से जागे व समाज हित मे कार्य करे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.