सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बिलासपुर..इस बात के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं कि बिलासपुर में 26 की रात्रि 12 बजे तक के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया था जो अब आगे बढ़ सकता है।ऐसा अनुमान है कि बिलासपुर में भी सूरजपुर रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों की तरह 5 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। आज प्रदेश के कृषि व सिंचाई मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के द्वारा रायपुर में 5 मई तक लॉकडाउन जारी करने घोषणा के बाद यह तय दिखाई दे रहा कि बिलासपुर में भी लॉक डाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल रायपुर के बाद प्रदेश में अब बिलासपुर ऐसा दूसरा शहर बन गया है जहाँ कोरोना संक्रमित मरीजों की बड़ी संख्या में मौत हो रही है। वहीं हर दिन हजार ग्यारह सौ से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।ऐसी स्थिति में लॉक डाउन को 26 तारिख मध्य रात्रि से खत्म किया जाना न ही व्यहारिक दिख रहा और न ही उचित दिख रहा है। प्रशासन के निकटस्थ विश्वसनीय सूत्रों से पता चल रहा है कि अब बिलासपुर में26 तारीख से आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा।
यह जरूर है कि 26 अप्रैल से 5 मई तक लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाता है तो रोजमर्रा की वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए व्यापार के स्तर पर अनेक पाबंदियों के साथ कुछ छूट प्रदान की जा सकती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.