Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 24, 2021

करगीरोड कोटा में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला पहले पिता फिर बेटा अब बेटी


सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर

करगीरोड कोटा – कोटा नगर में पिछले एक माह से मौत का सिलसिला थम ही नहीं रहा है । हर दिन किसी ना किसी की मौत की खबर सामने आ रही है । कोटा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पिछले एक हफते में मौत हो चुकी है तो वहीं एक शिक्षक और उनकी पत्नि ने कल रात इस दुनिया को छोड़ दिया ।

कोटा मंडल के महामंत्री अनिरूद्ध द्विवेदी की तीन दिन पहले ही आकस्मिक मोैत हुई उसके दो दिन पहले ही उनके पिताजी का भी स्वर्गवास हो गया था आज उनकी बहन की भी मौत हो गई है । अब घर में सिर्फ उनकी मां ही बची है जो आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर है । ये ऐसा आघात है जिसे सहन नहीं किया जा सकता । एक हंसता खेलता परिवार एक हफते के अंदर खतम हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी दुबे को तबीयत खराब होने के बाद कोटा अस्पताल लाया गया था जहां उनकी दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई । कल रात ही कोटा के शिक्षक एस झारिया और उनकी पत्नि का भी आकस्मिक निधन हो गया है ।कोटा भाजपा मंडल के साथ ही पूरे नगर ने इस परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है I

कोटा में पिछले एक माह में कई ऐसी मौते हुई है जिसने नगर को हिला कर रख दिया है । शहर में हर दिन करोना के मरीज भी सामने आ रहे हैं लेकिन लोगों की भीड़ अभी भी शहर के हर मोहल्ले में देखी जा सकती है ।


सुबह और शाम लोग पैदल बाईक में और कारों में बेवजह घुमते नजर आ जाएंगे । प्रशासन और पुलिस इस समय कहां रहती है पता नहीं । शहर के अधिकांश वार्डो में स्थिति चिंताजनक है लेकिन प्रशासन ने अभी तक सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम नहीं उठाए हैं । हटरी चोैक से लेकर डाकबंगला और पड़ावपारा तक स्थिति काफी नाजूक है । लेकिन ना कोई रोकने वाला ना नियमों का पालन कराने वाला ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad