साल्हेवारा/छुईखदान:-कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड केयर सेंटर छुईखदान मैं कोरोना मरीजों के उपचार हेतु लगने वाले अति उपयोगी 4 नग ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर दानदाताओं ने दान किया।
दो सिलेंडर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री गुलशन तिवारी, एक सिलेंडर गंडई के समाजसेवी एवं व्यापारी श्री भागचंद थ धानी एवं एक सिलेंडर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के सहायक अभियंता श्री मरकाम द्वारा स्वेच्छा से स्वास्थ्य विभाग को दान किया गया है। ऐसे संवेदनशील समय में ऑक्सीजन सिलेंडर दान किए जाने पर तहसीलदार छुईखदान प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के बी पी एम श्री बृजेश ताम्रकार एवं डॉ विनय रामटेके ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से दानदाताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेत्र अधिकारी डॉ विनय रामटेके, बीपीएम बृजेश ताम्रकार, नर्सिंग ऑफिसर विनोद पटेल उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.