रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने 50 रेल्वे कोच लगभग 1500 से अधिक तैयार बेड उपलब्ध कराने रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा की
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार अगर मांग करती है तो रेलवे आइसोलेशन सेंटर के रूप में, तैयार 50 कोच छत्तीसगढ़ सरकार को तत्काल उपलब्ध करा देगा ।
रायपुर , / 17 अप्रैल / भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कल रेल मंत्री पीयूष गोयल को रेलवे द्वारा तैयार किए गए 50 कोच जिसे 1500 से अधिक बेड के आइसोलेशन सेंटर के रूप में तैयार किया गया है को छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था।
आज रेल मंत्री पीयूष गोयल की बृजमोहन अग्रवाल से चर्चा हुई । रेल मंत्री ने कहां की अगर छत्तीसगढ़ सरकार आइसोलेशन सेंटर के रूप में तैयार रेल कोच को उपयोग करने मांग करती है तो रेलवे इसे तुरंत छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध करा देगा श्री गोयल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर बृजमोहन अग्रवाल से जानकारी भी ली
अग्रवाल ने रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा था कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना की भयावह स्थिति है, कोरोना द्वितीय चरण हमारे प्रदेश में विकराल रूप में है। इस अनियंत्रित स्थिति के चलते कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल का इन्फ्रास्टेक्चर वृहद रूप से तत्काल कर पाना कठिन प्रतीत होता है।
श्री अग्रवाल ने पत्र में कहा कि आज डी.एम. रेल्वे बिलासपुर व डी.आर.एम रायपुर रेल्वे से हुई मेरी चर्चा अनुसार रेल्वे द्वारा कोरोना के प्रथम चरण के दौरान छत्तीसगढ़ में रेल्वे के 50 कोच को आइसोलेशन सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया था। जिसमें लगभग 2000 बेड की व्यवस्था है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की भीषण स्थिति को देखते हुए इन सभी कोच को आवश्यक व्यवस्था कर छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को प्रदान करने का कष्ट करेंगे। जिससे कोरोना मरीजो को राहत मिल सके व इन कोच का उपयोग आईसोलेशन सेंटर के रूप भी हो सकें
श्री अग्रवाल ने कहा कि रेलवे द्वारा तैयार किए गए इन 1500 से अधिक बिस्तर वाले 50 कोच जो पूर्णता तैयार है । इसमें मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा कर व अन्य प्राथमिक व्यवस्था कर तत्काल प्रारंभ किया जा सकता है 15 सौ से अधिक बेड तत्काल तैयार भी है और मरीजों को तत्काल यहां पर आइसोलेशन किया जा सकता है जिसे बेड के मची मारामारी बहुत हद तक कम हो जाएगी ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.