छत्तीसगढ़...
जिला-बालोद, दल्लीराजहरा दिनांक- 05/04/2021
छत्तीसगढ़ शासन के समग्र हथकरघा विकास योजना अंतर्गत कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण का उद्घाटन 5 अप्रैल को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शीबू नायर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झूनमुन गुप्ता विशेष अतिथि वार्ड पार्षद रामजतन भारद्वाज चंद्रप्रकाश सिन्हा राजहरा महिला बुनकर सहकारी संघ की अध्यक्ष प्रिया निर्मलकर उपाध्यक्ष रीनेश्वरी साहू थी।
नियोगी वार्ड क्र 15 के नियोगी पुस्तकालय भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण में 20 महिलाएं अपने बुनाई कौशल का उन्नयन करेगी।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए बीस महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
पूर्व में यह महिला बुनकर केवल सादा कपड़ा बुनाई करती थी।
इस प्रशिक्षण के बाद वह टावेल रंगीन चादर रंगीन साड़ी जैसे कपड़ों की बुनाई में दक्ष हो जावेगी।कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस सिंग व सैनेटाईजेशन करते हुए सभी कार्य कराए जा रहे है।
कार्यक्रम का संचालन समिति की प्रबंधक कीर्ति साहू व जितेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में संचालक मंडल विशाखा ठाकुर चन्द्रकला निर्मल कर नीलम ठाकुर , सदस्य शांति श्रीवास सरस्वती कोरी गोदावरी विश्वकर्मा सुमन देवी हेमा देवांगन नीलम ठाकुर उर्मिला यादव चित्ररेखा आमदे डामेश वरी देवांगन संगीता श्रीवास लता निषाद अरुणा निषाद सोनबती भोलेश्वारी साहू दीपिका देवांगन संगीता वर्मा तीरथ मानिकपुरी सोहद्रा साहू व ट्रेनर सालिक राम देवांगन व्यास नारायण देवांगन उपस्थित थे /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.