महेंद्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के जनपद सदस्य रवि अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश के सवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विगत साढ़े 4 माह पूर्व खरीदी किये गए किसानों के धान के अंतर की राशि का शिघ्र भुगतान करते हुये किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की मांग की हैं ! रवि अग्रवाल ने बताया आज जिस प्रकार कोरोना की महामारी ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा हैं गाव गाव की स्तिथि भयावह होती जा रही हैं एक तरफ ग्रामीणों के कोरोना टेस्ट में देर होना फिर बीमारी का बढ़ना सरकार के अव्यवस्था को उजागर करता हैं गाव गाव के मौत के आंकड़ो का किसी भी प्रकार से सरकार लेखा जोखा ही नही है गाव की जनता आज इलाज के नाम पर भटक रही हैं सरकारी अस्पताल में न ऑक्सीजन हैं न बिस्तर हैं न उपयोगी दवाई ऐसे में ग्रामीणों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे है और इस विपदा के समय आर्थिक व्यवस्था चरमरा गया हैं ,एक तरफ लॉक डाउन से रोजी मंजूरी सभी बन्द हैं यहाँ तक कि कोरोना की दहशत से लोग मनरेगा से भी दूरी बना रहे है इन सब परिस्तिथि को तत्काल आंकलन करते हुए प्रदेश के किसान हितैषी सवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से सादर अनुरोध हैं कि समर्थन मूल्य के अंतर की राशि (राजीव गांधी न्याय योजना ) शिघ्र किसानों को भुगतान करने की कृपा करें और आपसे निवेदन हैं कि ग्रामीण स्वास्थ व्यवस्था को भी तत्काल दुरस्त किया जाए विगत दिनों कुसमी और मुसरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस महामारी के दौरान ताला बंद होना बहुत ही शर्मनाक घटना थी ।
रवि अग्रवाल जनपद सदस्य


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.