सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में लॉकडाउन लगाया गया है ।जिसमें आवश्यक कार्य जैसे सड़क निर्माण के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य करने का छूट भी कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किया गया है। जिसके बाद ही पेंड्रा से रतनपुर मुख्य मार्ग पर, बिलासपुर की निजी कंपनी अनिल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, द्वारा रतनपुर मार्ग पर पीच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है,
जिसमें तकरीबन 15 से 20 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जहां मजदूरों के जान के साथ ठेकेदार द्वारा खिलवाड़ कर मजदूरों को कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन मजदूरों से नहीं कराया जा रहा है। जहां मजदूरों को ना मास्क दिया गया ना ही सैनिटाइजर दिया गया न सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। ऐसे में बढ़ते कोरोना का खतरा मजदूरों के ऊपर भी मंडरा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.