रायपुर 5 मार्च 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रामनगर रायपुर राजधानी की जनकल्याण कारी संस्था विगत वर्ष मार्च 2020 कोरोना काल से लगातार 375 दिनों से भोजन वितरण का कार्य कर रही है। संस्था के द्वारा भोजन वितरण से सभी जरूरत मंद,गरीब परिवार के लोगों को लाभ मिला।इस साल2021 में संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा सुपोषण अभियान के तहत लगातार 95वे दिन भी भोजन का वितरण किया गया। संस्था द्वारा dks मुल्टीस्पेशलिस्ट एवं जिला अस्पताल में मरीज़ो के परिजनों को एवं राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड इत्यादि में भोजन का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुक्ल, अनिल कुमार सिंह, राशिद बिलाल फराज खांन अनमोल जैन इत्यादि उपस्थित थे।
*प्रेषक*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.