*जिला पत्रकार महासंघ की पदाधिकारियों का हुआ गठन
*
० राजेन्द्र व्यास संरक्षक, प्रशांत तिवारी बने विधि सलाहकार
साल्हेवारा/राजनांदगांव:--जिला पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष कमलेश स्वर्णकार ने अपने जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास, अशोक पांडे, उदय मिश्रा एवं बालकृष्ण सिन्हा को बनाया गया है। वहीं जिला संयोजक के रूप में प्रकाश अग्रवाल, खेमराज वर्मा, एनिशपुरी गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, विधि सलाहकार प्रशांत तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता), उपाध्यक्ष सज्जक खान, रवि रजक, भागवत शरण, हरदीप छाबड़ा, मनभावन सिंह, महासचिव सन्नी वर्मा, सहसचिव दिलीप शुक्ला, जिला महामंत्री विपुल शिंदे, संगठन सचिव सुरेन्द्र गुप्ता, हेमंत वर्मा, शहर अध्यक्ष रवि ठाकुर, कोषाध्यक्ष जुनैद कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेमप्रकाश साहू, घनश्याम साव, प्रवक्ता प्रमोद शेंडे, राकेश यादव, प्रमुख सलाहकार मनीष तिवारी, उमाशंकर शर्मा, कार्यक्रम आयोजन प्रभारी रत्नेश कुलदीप, संतोष शर्मा, देवाशीश झा, संजीव गुप्ता, दिलीप जायसवाल को शामिल किया गया है। ब्लाक अध्यक्ष के रूप में डोंगरगढ़ महेश सहारे, खैरागढ़ अनुराग तुर्रे, छुरिया शिशुपाल साहू, छुईखदान नीलम वैष्णव, अ. चौकी कलीमुद्दीन खान, गंडई नंद किशोर साहू, डोंगरगांव रज्जा राणा को जिम्मेदारी दी गयी है।
श्री स्वर्णकार ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता जगत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में पत्रकारों को अपने हितों के रक्षा के स्थानीय स्तर पर संघ के गठन की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हितों की रक्षा के लिए सभी पत्रकारों को संगठित होना होगा। मीडिया के साथियों के साथ जहां कहीं भी गलत व्यवहार होता हैं उसका सभी को मिलकर मुकाबला करना होगा।
------------------


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.