Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 12, 2021

बढ़ते कोरोना संक्रमण पर पीएम मोदी राज्यपालों से करेंगे चर्चा

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली -- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन की आशंका के बीच पीएम मोदी विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के साथ 14 अप्रैल को मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी शामिल होंगे। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होने को देखते हुये लॉकडाउन लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिये पीएम मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, पीएम ने कोरोना से मुकाबले के लिये लॉकडाउन से इंकार किया था। बताते चलें बीते 24 घंटे के दौरान जहां देश में कोरोना के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 1.70 लाख के करीब मामले सामने आये तो वहीं महाराष्ट्र और दिल्ली में भी कोरोना ने अभी तक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। कोरोना के 70 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ पांच राज्यों से हैं जिनमें महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ , कर्नाटक , उत्तरप्रदेश और केरल शामिल हैं। विधानसभा चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल में भी कोरोना बढ़ना शुरू हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad