साल्हेवारा::-दिनांक 10 अप्रैल को लाकडाउन की व्यवस्था में लगे पुलिस प्रशासन व राजस्व कर्मचारियों की दिनभर की मेहनत को प्रकृति ने भी सराहा व पुलिस थाना प्रभारी टी आई बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में साल्हेवारा स्टाफ व राजस्व कर्मचारियों में पटवारीगण क्रमशः राजेन्द्र साहू,विजय चौरे,ऐश्वर्य मिश्रा की दिनभर की थकान व बहते पसीने को एक सुहाने मौसम में तब्दील कर ठंडक प्रदान की।
*अचानक हुई बारिस से मौसम हुवा सुहाना*
साल्हेवारा मे शाम 5 बजे अचानक हवाएं चलने लगी धीरे धीरे बादल गहराने लगे व जोर की बिजली की चमक बादलो की डरावनी गड़गड़ाहट के बीच अचानक काफी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश चालू हो गई व 60 से 80 के वेग से चलती हवाओ के साथ उसी दिशा में मूसलाधार बारिश होती रही बारिस के समाप्ति के 10 मिनट पूर्व ओले भी गिरने चालू हो गए वे ज्यादा बड़े नही थे काबुली चने के आकार के ओले थे जिसे गिरता देख वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के बच्चे बीन बीनकर खाते रहे व मौज मस्ती करते रहे आम के वृक्षो में लगे छोटे बड़े फल भी रोड पर व आम के वृक्षो के नीचे गिरे पड़े हुवे थे बच्चे व बड़े लोग दौड़ दौड़ कर बारिस समाप्त होते ही बीनने लगे इस क्षेत्र में बारिस के साथ एक जबरदस्त श्राप,अभिशाप जुड़ा हुवा है कि बारिस तेज हवा चालू होते ही मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो जाता है व बिजली तुरन्त गुल हो जाती है जिस पर विभाग आज तक विजय प्राप्त नही कर पाया है दोनो ही विभाग का कमोबेश यही हाल रहता है जो आज तक उपभोक्ताओं को समझ ही नही आई है खैर ये दोनों ही सेवा फिलहाल बन्द है समाचार भेजे जाने का ये मार्ग कब बहाल(खुल) पाता है पता नही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.