सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर बेलगहना
बिलासपुर कोटा..... क्षेत्र के लोगों की मांग व बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के लगातार प्रयास से एक साल सोलह दिनों बाद पैसेंजर ट्रेन पटरी पर दौड़ने जा रही है । कोविड-19 के दौरान पूरी पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया गया था।
अब लगातार मांग के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर से 12 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा 10 अप्रैल 2021 से शुरू की जा रही है। सभी गाड़ियों का परिचालन विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रैल,2021 से, 08749शहडोल-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन10 अप्रैल,2021से,08758 अम्बिकापुर- अनूपपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल2021 से, 08739 अनूपपुर अम्बिकापुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन10 अप्रैल 2021से, 08736-08735बिलासपुर रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 11 एवं 12 अप्रैल2021 से, 08738-08737 बिलासपुर रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 12 अप्रैल 2021 से इसी तरह गोंदिया झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 एवं 11 अप्रैल2021 से, बिलासपुर टिटलागढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 एवं 11 अप्रैल 2021 से आगामी आदेशानुसार तक चलेंगी। इन सभी गाड़ियों में कोविड -19 के नियमों का पालन आवश्यक होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.