.छत्तीसगढ़...
जिला - बालोद, दल्लीराजहरा दिनांक- 05/04/2021
बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को नमन करते हुए हिन्द सेना द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित .किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया।
हिन्द सेना के युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष रामटेके ने कहा कि नक्सलियों द्वारा हमारे वीर जवानों पर किया गया हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नक्सलवाद को खत्म करने ठोस कदम उठाना चाहिये। आखिर कब तक हमारे जवान शहीद होंगे।बीजापुर में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं ईश्वर इनके परिवार को संबल प्रदान करें।मुठभेड़ में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा मे विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सेन सेना युवा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव राजू चौधरी सलमान खान पिपरे लोकेश सिन्हा राहुल नायक ठाकुर विश्वकर्मा सहित साथीगण मौजूद थे /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.