गुण्डरदेही । आम आदमी पार्टी के युवा नेता व गुण्डरदेही विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । सरकार के द्वारा एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने जा रही है l भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए दो स्वदेशी निर्मित वैक्सीन है । पहला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का COVISHEILD जबकि दूसरा भारत बायोटेक का COVAXIN व तीसरा वैक्सीन स्पूतनिक है जो रूसी वैक्सीन है | सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन COVISHEILD 400 रुपये में राज्य सरकार के अस्पतालों में उपलब्ध होगी जबकि Bharat Biotech की वैक्सीन COVAXIN आपको 600 रुपये प्रति डोज़ राज्य सरकार के अस्पतालों में मिलेंगे. वहीं निजी अस्पतालों में COVISHEILD की कीमत 600 रुपये रखी गई है जबकि COVAXIN कोरोनावायरस वैक्सीन के एक शॉट की कीमत आपको निजी अस्पतालों में 12 सौ रुपए देनी होगी जबकि केन्द्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक की दर से कोवैक्सीन और कोविडशील्ड की आपूर्ति करेगी । आप पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि एक देश में वैक्सीनेशन की कीमत भी एक होनी चाहिए । राज्य सरकार को मिलने वाले वैक्सीनेशन की ज्यादा कीमत होने से राज्य सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ेगा ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं को केंद्र सरकार से बात करके इसका समाधान निकालना चाहिए । श्री गुप्ता ने बताया कि कोविडशील्ड वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अमेरिका को 299 ब्रिटेन को 224 बांग्लादेश को 299 सउदी अरब को 393 द.अफ्रीका को 393 व ब्राजील को 236 रूपए में दे रहा है और हमें वही वैक्सीन राज्यों को 400 रूपए व प्राइवेट को 600 में दिया जायेगा जो उचित नहीं है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.