बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि देते हुए छात्र परिषद ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से मांग रखी कि विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग के नवनिर्मित भवन का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर उनकी स्मृति में रखा जाए।
छात्र परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक पहल की आशा की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रबंधन उनकी ये मांग जरूर सुनेगा। शहीद दीपक भारद्वाज नवोदय के बाद बिलासपुर आगे की तैयारी के लिए आए जहाँ सी एम डी से इन्होंने शिक्षा ग्रहण करते हुए पीएससी की तैयारी करते हुए लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इनका चयन उप निरीक्षक पद पर हो गया जहां इनकी पहली पोस्टिंग बीजापुर जिले में हुई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.