Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 8, 2021

*भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती को ग्राम बोरी में साहू समाज ने बड़े धूमधाम से मनाया

 *भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती को ग्राम बोरी में साहू समाज ने बड़े धूमधाम से मनाया


*

          तेली(साहू)समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि माता कर्मा जी के जन्मोत्सव को पूरे भारत में 7 अप्रैल को बड़े धूमधाम से मनाया गया।इसी कड़ी में साहू समाज बाहुल्य ग्राम बोरी में भी बड़े हर्षोल्लास,बाजे-गाजे के साथ मनाया गया।ज्ञातव्य हो कि तैलिक समाज की कुल देवी माँ कर्मा है।इतिहास में माता कर्मा के भक्त वात्सल्य भगवान श्रीकृष्णजी,श्री जगन्नाथ जी को खिचड़ी खिलाने,भोग लगाने का उल्लेख मिलता है।इसके अलावा तैलिक समाज के अस्तित्व की रक्षा के लिए जब नरवर राजा ढोला के द्वारा अपने हाथी के असाध्य खुजली रोग को ठीक करने के लिए माता कर्मा व तेली समाज के ऊपर सौंपा।हाथी के रोग ठीक नही होने पर तेली समाज को राज्य निकाला आदेश जारी किया गया।तब राजाज्ञा के अनुसार तेली समाज के द्वारा पूरे तालाब में तेल भरकर माता कर्मा के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को पुकार कर हाथी के रोग को ठीक कर तेली समाज का उद्धार किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा के छायाचित्र पर माल्यापर्ण, दीप प्रज्वलित व आरती कर प्रारम्भ किया गया।साहू समाज बोरी सर्किल के अध्यक्ष संतराम केकती,बलदेव सोनवाने,अमर साहू,आनंद हिरवाने,प्रेमलाल तिल्लासी के द्वारा अपने विचार को रखा गया।इसी कड़ी में ओबीसी हेमन्त साहू के द्वारा माता कर्मा देवी के जीवन परिचय,कार्यों का वर्णन,तेली समाज आंखिर माता कर्मा को क्यों पूजते हैं,इस बारे में विस्तृत जानकारी सामाजिक बंधुओ के समक्ष रखा गया।साथ ही ओबीसी हेमन्त साहू ने साहू समाज बोरी सर्किल के 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु अगर कोई भी छात्र/छात्रा उक्त कक्षाओं में 85 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करते हैं,तो क्रमशः 500 व 1000 रु प्रोत्साहन राशि प्रतिवर्ष देने की बात कहे।माँ कर्मा के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर झालिया साहू समाज के अध्यक्ष संतराम केकती,उपाध्यक्ष जैन मलघाटी,सचिव जगेलाल हिरवाने,कोषाध्यक्ष साहेबलाल,लवकुश सोनेकर,पाकल सोनेकर,नैनु,बंशी,जोहन, जोतलाल,लखन सोनेकर,दल्लू,रामस्वरूप,महेश,गंगाराम,अनुज,होलूराम, अमरलाल,श्रीराम,पप्पू,फेकन, तिहारु,शांतिबाई,बजराहिन, डेहरीन,सगन,सरजू,भगेल,सहदेव,बाली,अमन,शुभम,लाजवंत, महेश,राजेश,सिमेंद,रेखा,बरातू, केवल,बनऊ,लक्की,आदि सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad