*युवा कांग्रेस नेता व जिला सचिव व्यापार व्यवसाय प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के शेख अकरम(बंटी खान)ने गरीब जरूरतमन्दों को बांटा राशन*
साल्हेवारा:-वैश्विक महामारी राष्ट्रीय आपदा के समय मे लाकडाउन के चलते इंसान हर तरफ से मोहताज है आवश्यक वस्तुओं की दुकाने बन्द है पेट्रोल मिल नही रहा है बाहर निकलने पर पुलिस डंडा लिए खड़ी है बाहर कोरोना नामक मौत का खतरा फैला हुवा है रोज दर्जनों सैकड़ो लोग मर रहे है लोग घरों में ही पड़े है लाकडाउन को देखते हुवे जितना संकलित कर रखा था सब खत्म हो गया किसे मालूम था कि लाकडाउन और बढ़ जाएगा।
इस लाचारी व विवशता को महसूस करते हुवे उदार हृदय,दरियादिल,दयालु वनांचल के युवा नेता व जिला सचिव व्यापार व्यवसाय प्रकोष्ठ कांग्रेश कमेटी के शेख अकरम(बंटी खान) ने आज गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को इसी परेशानी को गम्भीर रूप से महसूस करते हुवे स्थानीय बस स्टैंड साल्हेवारा में व घर घर पहुंचकर चावल दाल, सहकार,चाय पत्ती,तेल,हल्दी,मिर्ची,आटा, मसाला,नमक, हरि सब्जियां व अन्य जरूरत की सामग्रियों का वितरण कोरोना संक्रमण व प्रोटोकाल की गाइड लाइन व कलेक्टर साहब के दिशा निर्देशों का पालन करते हुवे एक सप्ताह का राशन बांटा हर गरीब जरूरतमंद राशन प्राप्तकर्ताओं ने बंटी खान को दुवाएं देते हुवे खुशी जताते हुवे अपने घर गए।
बंटी खान के इस नेक कार्य मे उनके दोनों छोटे भाई शेख असलम(विक्की खान) शेख असफाक खान ने भी भरपूर सहयोग किया व वितरण करने में मदद की व खुद भी खुशी महसूस की।
आपको यंहा बताना लाजिमी होगा कि पिछले लाकडाउन में भी बंटी खान ने कई बार इसी प्रकार से वक्त वक्त पर जरूरत की चीजों का वितरण कर गरीब जरूरतमंद की दुवा व आशीर्वाद प्राप्त किया था।आगे भी अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो समय समय पर जरूरत की सामग्री का वितरण करता रहूंगा ऐसा युवा नेता जिला सचिव व्यापर व्यवसाय प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के बंटी खान का कहना है।कोई भी गरीब खाने के नाम से भूँखा नही रहना चाहिए।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.