बिलासपुर।कोटा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के लगभग अधिकांश जिलो में लॉकडाउन किया गया है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस हालत में मजदूरों को आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए ग्रामीण स्तर पर मनरेगा का काम कुछ नियम व शर्तों के तहत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, इसमें मुख्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मजदूरों को काम कराया जाना सुनिश्चित किया गया है, किंतु इन दिनों कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतखण्डी में चल रहे कार्य में लगे मजदूरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
कि ग्रामीण स्तर में चल रहे कामों में शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक नहीं समझा जा रहा है। जिले के मनरेगा कार्य में लॉकडाउन की औपचारिकता भी नहीं निभाई जा रही ग्रामीण श्रमिकों को लॉकडाउन अवधि के दौरान नियमित रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू किए गए मनरेगा कामों में गाउड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। खासकर मजदूरों के बीच शारीरिक दूरी नियम के पालन को लेकर कोई गंभीर नजर नहीं आता। ग्रामीण स्तर पर रहवासियों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए कुछ राहत देते हुए लॉकडाउन में मिली गाइड लाइन में मिले राहत के अनुरूप मनरेगा कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया।
जिसमें क्षेत्र के ग्रामों में विगत् 12-13 अप्रैल से मनरेगा कार्य शुरू किया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्य में लॉकडाउन में मिली गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। मनरेगा में कार्य करने वाले एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहकर कार्य न करते हुए एक साथ काम कर रहे हैं।कुछ इसी तरह के हालात कोटा विकासखण्ड के रतखण्डी ग्राम पंचायत में देखने को मिल रहा है। जहां पर मजदूरों को नजदीक में रखकर काम कराया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं नियमों को अनदेखा करने के फेर में प्रशासन द्वारा काम ही बंद ना करा दिया जाए।गांवों में चल रहे मनरेगा कार्य में व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए मनरेगा विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण भी नही किया जा रहा है। कार्डधारी मनरेगा मजदूरों सहित रोजगार सहायकों को मनरेगा कार्य के लिए मिली गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा जाता है ।
लेकिन ग्राम रतखण्डी में मनरेगा मजदूर बिना दूरी बनाये बिना मास्क के कार्य करने वाले मजदूरों को सरपंच द्वारा एक- दूसरे से दूरी बनाने व मास्क पहनने को नही कहा जाता है।कोरोना संक्रमण में मनरेगा मजदूरों द्वारा मिली गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर कोरोना संक्रामण की रोकथाम असंभव है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.