Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 9, 2021

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लगवाई वैक्सीन और लोगों से टीका लगवाने की अपील



9 अप्रैल।शुक्रवार।रायपुर

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। रायपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री साहू को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगाया। वैक्सीन लगाने के दौरान मंत्री जी मुस्कुराते रहे, इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। 


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगाना चाहिए। गंभीर बीमारी वाले लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, और जिनकी उम्र अधिक है, उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। मेरी लोगों से अपील है कि पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएँ।


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निर्देशों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें, लॉक डाउन में अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य कराये। आप सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ उनकी पत्नी कमला देवी साहू ने भी टीका लगवाया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad