रायपुर 17 अप्रैल 2021
सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आज दिनांक 17 अप्रैल 2021 को संस्था अपने दायित्वों को निर्वाह करते हुए राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस, जिला अस्पताल अंबेडकर अस्पताल मे गांव वन आंचलो से बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आने वाले परिजनों को आज 107 दिनों से बिना किसी सरकारी मदद से संस्था सुपोषण अभियान के तहत पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई है। साथ ही लॉकडाउन के चलते रायपुर शहर में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन पर जिंदगी जीने वाले विक्षिप्त बेसाहारा, लाचार समाज के निम्न और कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन दिया गया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हर मानव जीवन को सुरक्षित रखना और मानवता की राह पर चलकर विषम परिस्थितियों में भी इंसानियत को जिंदा रखना है। मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए किए गए प्रायसो से यदि सौ लोगों को सपलतापूर्वक उनके जिंदगी में दुख और संकट के समय किसी भी जरूरतमंद और मजबूर के काम आते है, तो जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी ।
आज जरूरतमंदो को 107 वे दिन पूर्ण करते हुए इस मानवता की सेवा में अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, फ़राज खान इत्यादि उपस्थित थे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.