गुण्डरदेही । नगर के रामलखन जानकी मंदिर में कोरोना काल मे लॉकडाउन के चलते इस बार 51 ज्योति कलश स्थापना न कर एक ज्योति कलश की स्थापना की गई थी । जहां भक्तों के द्वारा नौ दिन तक पूजा पाठ किया गया । मंगलवार को अष्टमी के दिन माता के भक्तो ने हवन कर पुणाहुति दी गई साथ ही इस भंयकर कोरोना महामारी से निजात दिलाने माता से आशीर्वाद भी मांगा । कोरोना काल मे इस नवरात्र पर शासन के नियमो का पालन करते हुए समिति के सदस्यो ने किसी भी प्रकार का सेवा बाजा व लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया गया । कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए व शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार भक्तों के द्वारा मंदिर मे 51 ज्योति कलश स्थापना न कर । एक ज्योति कलश की स्थापना की गई थी । ताकि मंदिर मे भीड़ इकट्ठा ना हो । सिर्फ समिति के सदस्यो द्वारा अलग-अलग दिन टोली बनाकर माता का सेवा किया गया। इस दौरान पार्षद टीकाराम निषाद व हरीश निषाद ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका केंद्र में जाकर कोरोना का टीका जरूर लगाए । केंद्र सरकार अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को टीका लगाया जा रहा है । अब तीसरे चरण का विस्तार करते हुए मोदी सरकार ने 18 वर्ष के उपर के लोगो को एक मई से कोरोना का टीका लगाया जाएगा । इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कलिंदा निषाद शिवकुमार काशीराम केशकुमार मंगलू राजाराम निर्भयराम कृष्ण कुमार दौलत राम रघुनाथ डीलेन निषाद सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.