गुण्डरदेही । तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के अध्यक्ष रामसवरूप ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए आम जनता को सावधानी बरतने की अपील की है । उन्होंने कहा कि पुरे देश मे कोरोना संक्रमण अपनी पैर पसार चुका है । ऐसे मे इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए हमे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा । हमे घर पर रहकर ही अपने और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते है । यह संक्रमण पहले से खतरनाक और जानलेवा साबित हो रहा है । इस संक्रमण से हमारे कई भाई बहन व माताएं अपनी जान गंवा चुके है । इसलिए हमे जरा भी लापरवाही नही करना है । हमे पहले से और जागरूक होने की जरूरत है । मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करना है । भीड़ वाली जगह मे हमे जाने से बचना चाहिए । अपनी बारी आने पर वैक्सीन का टीका जरूर लगाए । टीका लगाने के बाद भी हमे मास्क सोशल डिस्टेंस जैसे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहना है । इस संकट की घड़ी मे हमे एकजुट होकर सरकार व प्रशासन का सहयोग करना है । ताकि इस भंयकर कोरोना महामारी से निपटा जा सके ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.