Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 24, 2021

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने घर के सामने बैठकर दिया धरना , कहा कि यह सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने नाकाम साबित हुआ है ।


गुण्डरदेही । प्रदेश भाजपा के आव्हान पर व जिला भाजपा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने बैठकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया भारतीय जनता पार्टी मंडल गुण्डरदेही व अर्जुन्दा के कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों में धरना देकर सरकार को इस संक्रमण के दौर में भूपेश सरकार के विफलता को उजागर करते हुए भूपेश सरकार के नाकामी को तख्ती लेकर नारे बाजी की । जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु व महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सांसदों द्वारा लगातार केंद्र से टेस्ट किट  रेमडेशिवरी इंजेक्शन कोवैक्सीन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा रहे है। लेकिन उसके बाद भी प्रदेश सरकार व्यवस्था बनाने मे विफल रही है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति बेहद चिंता जनक है सरकार मरीजो को चिकित्सा मुहैया कराने मे विफल हो गई है ।


वही महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता व किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकड़ाउन लगे होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस बस्तर की जमीन पर कुछ दिनों पूर्व जवानों की शहादत हुई वहां असम के विधायक प्रत्याशियों कि मेहमान नवाजी कर रही और पार्टी मनवा कर शहादत का माखौल उड़ा रही है। भाजपा पार्षद चंद्रहास देवांगन व ओसाभ यादव व समाजसेवी राजेश सोनकर ने प्रदेश में क्रिकेट मैच का आयोजन और उनसे भीड़ जुटा कर कोरोना को आमंत्रण देकर जनता की जान जोखिम मे डालने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया । सरकार के खिलाफ धरना मे अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मालती जोशी गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी अश्वनी यादव पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन जैन सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा केके साहू सुरेश सोनी ने अपने अपने निवास के सामने तख्ती व भाजपा का झंडा पकड़कर सरकार के नाकामी को उजागर किया है । 





सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad