Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 24, 2021

वैक्सीन की पहली डोज के उपरांत दूसरा डोज लगवाने पर ही टीका कारगर-डाॅ. शर्मा, आम नागरिकों से टीकाकरण की अपील



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 24 अप्रैल 2021-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डाॅ. सतीश कुमार शर्मा ने आम जनता से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की अपील की है साथ ही उन्होने लोगों से टीकाकरण करने की अपील की है। इसके साथ ही डाॅ. शर्मा ने बताया कि निर्धारित आयु के नागरिकों को अपने साथ फोटो आई.डी. दस्तावेज लाने होगें जैसे आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, ड्राईविंग लाईसेन्स, पैनकार्ड एवं मोबाईल साथ लाना अनिवार्य होगा जिसके माध्यम से कोविन 2.0 पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। डाॅ. शर्मा ने बताया कि पहला डोज लगने के बाद दूसरा डोज लगाया जाना जरुरी है तभी टीका कारगर होगा। उन्होने बताया कि गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को टीका नही लगाया जाना है। इसके अलावा कोविड पाॅजिटिव का इलाज जारी है उन्हे स्वस्थ होने के उपरांत ही कोरोना का टीका लगाया जायेगा। 

         उन्होने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सबसे बेहतर उपाय इसके प्रभाव में आने से स्वयं को बचाना ही है। डाॅ. शर्मा ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर का कोविड वायरस पहले से अधिक खतरनाक है जो बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। उन्होंने लोगों को अनावश्यक यहाॅं-वहाॅं जाने से बचने तथा सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होकर भीड़ जैसी स्थिति नहीं बनाने की सलाह दी है। सीएमएचओ ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों में प्रसारित होने वाली कथित भ्रामक सूचनाओं से भी सावधान रहने की अपील आमजनों से की है। उन्होंने इस तरह की किसी भी सूचना को बिना आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया में वायरल नहीं करने की भी सलाह लोगों को दी है। उन्होने ने सभी व्यक्तियों से यह अपील भी की है कि वे लाॅकडाउन के नियमों का पालन करें, अपने घरों में रहें, कोरोना संक्रमण से खुद को और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी बचाएं। डाॅ. शर्मा ने अपील की है कि अति आवश्यक होने पर ही सामाजिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण तरीके से एवं जिला प्रशासन द्वारा अनुमति लेकर निर्धारित संख्या में लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाये।

         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि यदि किसी ने कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया है या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आये हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस प्रभावित प्रदेश या क्षेत्र की यात्रा की है, तो वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करायें। जिससे उनके मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे तथा वायरस से संक्रमित पाये जाने पर तत्काल उपचार कराएं। डाॅ. शर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु संक्रमण के लक्षण की समय पर पहचान करते हुये कारगर कदम उठाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अति आवश्यक मेडिकल एमरजेंसी या आपात स्थिति पर ही घर से निकलने, घर से निकलते समय मुंह तथा नाक को मास्क या अन्य किसी कपड़े से अच्छी तरह ढंकने और बाहर पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने की भी अपील बेमेतरा जिला वासियों से की है। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के निकट में आने से बचें, अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहें, आॅंख व नाक को छूने से बचें, सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें, भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad