Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 12, 2021

छत्तीसगढ़ में कहर बनकर टूटा कोरोना ... रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का मर्चुरी फुल, खुले में रख रहे मृतकों की शव... श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए घंटों इंतजार

 



पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ में कहर बनकर टूटा कोरोना। प्रदेश में रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले दो दिन से मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्था बिगाड़ दी है। दरअसल भीमराव अंबेडकर अस्पातल का मर्चुरी फुल हो गया है, और अब खुले में ही लाशों को रखना पड़ रहा है। बता दें के प्रदेश में पिछले 2 दिनों में 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 अप्रैल को प्रदेश में 123 मौत, 12 अप्रैल को 122 संक्रमितों की मौत।


वहीं, राजधानी रायपुर में रोजाना औसतन 35 संक्रमितों की मौत हो गई है। अब आलम ये है कि अंबेडकर अस्पताल के मर्चुरी में डेडबॉडी को रखने की जगह नहीं बची है। लाशों को बाहर ही रखना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश के कई शहरों में श्मशान घाटों में पहले ही चिताओं की ढेर लगी हुई है। लाशों को शेड से बाहर जलाना पड़ रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। आज 10521 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 हो गई है।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad