गुण्डरदेही । संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद के अथक प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला में खुल रहे कोविड सेंटर का आज निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वे टीकाकरण केंद्र भी पहुंचे जहां उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से आवश्यक जानकारी ली । संसदीय सचिव ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोविड टेस्ट अवश्य कराए और अपनी बारी आने पर वैक्सीन का टीका जरूर लगाए निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमति चंद्रप्रभा सुधाकर कोदूराम दिल्लीवार बरसन निषाद सुनील गोलछा केशव शर्मा श्रीमती दुर्गा ठाकुर मुरली निषाद व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.