छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी के सहयोग से कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया सुरक्षित बच्ची को जन्म
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी के गृह ग्राम भोथली में आज दिनांक6.4.21 एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला कि अचानक रात 9 बजे प्रसव पीड़ा हुई तथा उनकी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही थी यहां तक मितानिन लोग भी नजदीक नहीं आ पाए तथा एंबुलेंस और 112 पर डायल किया तो समय पर सुविधा नहीं पहुंच पाए एवं गांव की निजी गाड़ियों ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण महिला को अस्पताल तक ले जाने के लिए साफ इनकार कर दिया जिसे देखते हुए जिला पंचायत सदस्य ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से महिला के घर पर स्वयं उनकी मदद के लिए खड़ी हुई और लगातार मोबाइल से संपर्क कर
मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना की गाड़ी मुरमुंदा अस्पताल से तत्काल बुलाया और डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर बीएमओ बीपी इक्का मैडम के मार्गदर्शन में कोरोना पॉजिटिव महिला द्वारा सुरक्षित बच्ची को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है रामाटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आर एच ओ रेखचंद साहू जी मेल 'आर एच ओ अनीता साहू मैडम फीमेल मुरमुंदा से चंदन यादव तथा क्षेत्रीय जनपद सदस्य महेश सेन कोमल वर्मा द्वारा सहयोग किया गया जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी के इस जनहित सेवा कार्य के लिए ग्राम भोथली के ग्राम प्रमुख चोवा राम वर्मा गंगा प्रसाद बंजारे अमर दास यादव कुंजन लाल देवांगन बालक दास चंद्रभान वर्मा सुरुज राम साहू अमन लाल देवांगन जी शरद देवांगन कोमल वर्मा राजू वर्मा यूरेश वर्मा तथा गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा सराहा गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.